मुंबई, 19 फरवरी 2026:नॅशनल रेल्वे मजदूर युनियन की ओर से दिनांक 19/02/2026 को दोपहर 3:00 बजे सीएसटी मेन शाखा का अधिवेशन बड़े उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया। इसी अवसर पर स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती भी श्रद्धा और सम्मानपूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के महामंत्री कॉम. वेणू पी. नायर ने की। अधिवेशन में संगठनात्मक मुद्दों, मजदूरों के अधिकारों, रेल कर्मचारियों की समस्याओं तथा आगामी आंदोलनों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
शिवजयंती के निमित्त विशेष रूप से 🚩 लोक शाहीर संभाजी भगत 🚩 का शाहिरी जलसा आयोजित किया गया। उनके जोशीले और प्रेरणादायी प्रस्तुतीकरण ने उपस्थित रेल कर्मचारियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। शिवराय के पराक्रम, स्वाभिमान और लोकशाही मूल्यों पर आधारित गीतों और कविताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक रंग प्रदान किया।
इस अवसर पर कॉम. सुनील ठेंगे, रविंद्र कापडे, चंद्रकांत निकम, किशोर मोरे, प्रशांत वाकडे, किरण जाधव, राहुल धोत्रे, शशिकांत बर्वे सहित अनेक सहकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान महामंत्री कॉम. वेणू पी. नायर एवं लोक शाहीर संभाजी भगत से विशेष मुलाखात (साक्षात्कार) भी लिया गया, जिसमें उन्होंने मजदूर एकता, सामाजिक न्याय और छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों पर प्रकाश डाला।
समारोह का समापन छत्रपति शिवाजी महाराज को सामूहिक अभिवादन और मजदूर एकता के नारों के साथ हुआ।





Post a Comment
0 Comments